Friday 25 September 2015

(2.1.7) Quotations in Hindi

Quotations in Hindi हिन्दी में कोटेसन 

1.जो यह कल्पना करता कि वह विश्व के बिना अपना काम चला लेगा तो वह अपने आप को धोखा  देता है, किन्तु जो यह सोचता है कि विश्व का कार्य उसके बिना नहीं चल सकता है, तो वह और भी बड़े धोखे में है।
(रोशे)
=====
2.सम्पन्नता धन संग्रह में  नहीं, बल्कि उसके उपयोग में है।  
(नेपोलियन बोनापार्ट)  
========
3.सफल व्यक्ति वह है, जो खुद पर फेंकी गई ईंटों से मजबूत नींव  बना ले।
(डेविड ब्रिंकले)
=======
4.सीमाएं हमारी सोच में होती हैं। अगर आप अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करेंगे, तो सम्भवनायें असीमित होंगी।
(जेमी पाओ लिनेर)
====
5.जब यह साफ हो कि लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है, तो लक्ष्यों में फेर बदल करने के बजाय प्रयासों  में बदलाव लायें।
(कन्फ्यूशियस)  
========
6.यदि आप मानसिक शांति के बदले साम्राज्य भी प्राप्त कर लें, तो भी आप पराजित ही हैं।
(प्रसिद्ध कथन)
========
7.इस दुनियां में  सम्मान के साथ जीने का तरीका यह है कि आप वह बने जो आप होने दिखावा करते हैं। (सुकरात)  
========
8.आसान जीवन के लिये प्रार्थना करने के बजाय एक चुनौती पूर्ण जीवन को निभा पाने के लिए शक्ति की प्रार्थना करें।  
(ब्रूस ली)  
======
9.हमारे जीवन का अंत उसी समय शुरू हो जाता है, जब हम उन विषयों पर चुप्पी  साध लेते हैं, जो मायने रखते हैं।  
(मार्टिन लूथर किंग जूनियर)  
========
10.हम जो खुद के लिए करते हैं, वह हमारे साथ ही खत्म हो जाता है, जो हम दूसरों के लिए करते हैं, वह अमर हो जाता है।
(अलबर्ट पाइन)  
=========
11.जीवन की  दीर्घता की अपेक्षा जीवन की  गुणवत्ता  ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।
(महात्मा गाँधी)
=========
12.बुराई  की विजय के लिए सिर्फ इतना ही जरुरी है कि  अच्छे लोग कुछ न करें।
(ई. बुक)  
==========
13.ज्ञान के लिए किये गए निवेश से हमेशा अच्छा प्रतिफल प्राप्त होता है।
(बेंजामिन फ्रेंक लिन)  
=========
14.वहाँ  न जाये जहाँ  राह ले जाये, वहाँ जाएँ जहाँ राह न हो,  और वहाँ अपनी छाप छोड़ आयें।  
(राल्फ वाल्डो इमर्सन)
=========
15.विश्वास वह शक्ति है, जिससे उजड़ी हुई दुनियां को फिर से रोशन किया जा सकता है।  
(हेलन केलर)  
=======
16.हर सफलता की बुनियाद कर्म पर ही टिकी है।   (पाब्लो पिकासो)    
=======
17.अपने जीवन में कुछ भी लाना हो, तो कल्पना करें कि वह आपके जीवन में आ चुका है।
(रिचर्ड बाख)
=======
18.अगर आप अपनी सोच को बदल लें, तो आपकी दुनियां भी बदल जाएगी।
(नार्मन विंसेट पील)  
19.जीवन की उन सीमाओं को छोड़कर कोई सीमायें नहीं हैं, जिन्हें आप तय करते हैं।  
(लेस ब्राउन)  
======
20.अज्ञानी होना उतना शर्मनाक नहीं है,  जितना कुछ न सीखने की भावना रखना  है। 
(बेंजामिन फ्रेंकलिन)  
====
नोट - उपर्युक्त Quotations हमारे द्वारा संकलित हैं न कि मौलिक। .