Friday 25 September 2015

(2.1.8) Good Quotes in Hindi

अच्छे विचार (हिन्दी में)


 1.पहले उन कार्यों को पहचानिये जिन्हें किया जाना जरुरी है, फिर उन्हें करने का रास्ता खोजिये।  
(अब्राहम लिंकन)  
======
विफलता से शिक्षा पा लेना बहुत बड़ी सफलता है। (मैल्कम फ़ोर्ब्स)  
=======
3.जीवन के प्रति हमारा रुख ही हमारे प्रति जीवन का रुख तय करता है।  
(जान मिचेल)   
======
4.आप आराम की जिंदगी चाहते हैं, तो कुछ परेशानी तो आपको उठानी ही होगी।    
(एबिगैल वैन ब्यूरेन)   
========
5.सुअवसरों पर कदम बढ़ाना सफलता पाने का सबसे उत्तम तरीका है।  
(ऐन रैंड)   
========
6.इस संसार में वही व्यक्ति अपने कार्य में सफल होते हैं जो अपनी परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेते हैं और यदि वे नहीं बना सकें, तो अपने अनुकूल परिस्थितियों को पैदा कर लेते हैं। 
(जार्ज बर्नार्ड शा)   
========
7.बीता हुआ कल आज की याद है, और आने वाला कल आज का स्वप्न है। 
(खलील जिब्रान)   
=====
8 हम अपने आप को अपने इरादों से और दूसरों को उनके कर्मों से आँकते हैं। 
(स्टीफनआर कोवी)       
======
9.कमजोर व्यक्ति अवसरों का इंतजार करते हैं; जब कि निर्भीक व्यक्ति इनका निर्माण करते हैं।    
(स्वेट मार्डेन)    
======
10.जो मूर्ख ( व्यक्ति) अपनी मूर्खता से सीखता है, वह - धीरे धीरे सीख सकता है। परन्तु जो मूर्ख ( व्यक्ति ) अपने को बुद्धिमान समझता है, उसके रोग की कोई दवा नहीं है।  
(अज्ञात)    
=======
11.पढ़ना सब जानते हैं, पर क्या पढना चाहिए, बहुत कम लोग जानते हैं।  
(बर्नार्ड शा)  
=======
12.जो कुछ नहीं करता, केवल वही आलसी नहीं है, आलसी वह भी है जो अपने काम से भी अच्छा काम कर सकता है, परन्तु वह करता नहीं है।  
(सुकरात)   
======
13.आत्म विश्वासी व्यक्ति समुद्र के बीचों बीच जहाज के नष्ट हो जाने पर भी तैरकर समुद्र पार कर लेता है।   (पंचतंत्र)    
=======
14. क्रोध में व्यक्ति का मुँह तो खुला रहता है, किन्तु आँखे बंद रहती हैं।   
(अज्ञात)   
========
15.मूर्खता सब कर लेगी, लेकिन बुद्धि का आदर कभी नहीं करेगी।  
(गेटे)    
=======
16.अगर हम वे सारे कार्य कर दें, जिन्हें करने में हम समर्थ हैं, तो हम वास्तव में खुद को ही हैरान कर देंगे। (थॉमस ए. एडीसन)  

17.हमारे पास असफलता के चार करोड़ कारण हैं, लेकिन बहाना  एक भी नहीं है।    
(रुडयार्ड किपलिंग    
=======
18.कभी निराश मत होना, लेकिन अगर हो भी जाओ, तो निराशा में भी काम करते रहना। 
(एडमंड बर्क)   
======
19.हर समस्या में इसके समाधान के बीज छिपे हुए होते हैं।  
(स्टेन ले अरनाल्ड)   
=====
20.हम हौंसला नहीं करते, इस लिए नहीं कि कुछ  करना दुष्कर है, कुछ करना दुष्कर है, क्योंकि हम हौंसला नहीं करते हैं।   
(मेनेका)   
=====
21.जो हाथ फूल  बाँटता है, उसमें  भी  सुगंध आ जाती है।  
(चीनी  कहावत)  
======
22.ख़ुशी कोई बनी बनाई चीज नहीं है, यह आपके अपने कर्मों से ही आती है।  
(दलाई लामा)    
======
23.सिर्फ खड़े होकर पानी को ताकते रहने से आप समुद्र को पार नहीं कर सकते।  
(रविन्द्र नाथ टैगोर)   
=======
24. लक्ष्यों के बारे में सब से महत्पूर्ण बात है, उनका होना।  
(जेफ्री एफ एबर्ट)    

25.सारे विश्व का भार आप कर नहीं है। आप सिर्फ अपने प्रभारी हैं। 
(ए. बैनेट)   
========
26. हमें  जो मिलता है, उससे हमारा निर्वाह होता है, लेकिन हम जो देते हैं, उससे जीवन निर्माण होता है।   (विंस्टन चर्चिल)    
========
27.हम किसी से धोखा नहीं खाते, हम ही स्वयं को धोखा देते हैं।  
(गेटे)    
========
28.वह मनुष्य सुखी है जो आज को अपना कह सके, जो निश्चिन्तता के साथ कह सके,  ' ओ कल, जो तेरे वश में हो, कर ले, आज मैं  जी भर कर जी लिया।  
(ड्राइडेन)     
========
29.जितनी शीघ्रता करोगे, उतना ही विलम्ब होगा।   
(चर्चिल)    
======
30.पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है , फिर उसका विरोध होता है और फिर उसे स्वीकार कर लिया जाता है।   
(स्वामी विवेकानंद) 
====
नोट - उपर्युक्त quotations हमारे द्वारा संकलित हैं न कि मौलिक।