Sunday 20 September 2015

(4.1.2) Rashtriya Chinha (National Emblem of India) in Hindi

 National Emblem(राष्ट्रीय चिन्ह) -

यह सारनाथ ( वाराणसी ) स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ के शीर्ष की अनुकृति है। सारनाथ स्थित मूल आकृति में मुँह खुले चार शेर एक दूसरे की ओर पीठ किये दृष्टि गोचर होते हैं, लेकिन राष्ट्रीय चिन्ह में तीन ही शेर दिखाई देते हैं। राष्ट्रीय चिन्ह के दो  भाग हैं - शीर्ष और आधार। शीर्ष पर दिखाई देने वाले शेर साहस व शक्ति के प्रतीक हैं। आधार भाग में एक धर्म चक्र है। चक्र में एक बैल ( कठिन परिश्रम और स्पूर्ति का प्रतीक) तथा बांई  ओर एक घोडा ( ताकत व गति का प्रतीक) अंकित है। आधार के बीच में मुंडकोपनिषद का सूत्र 'सत्यमेव जयते' देवनागरी लिपि में अंकित है। भारत सरकार  ने इस राष्ट्रीय चिन्ह को 26 जनवरी, 1950 को अपनाया। राष्ट्रीय चिन्ह का प्रयोग सरकारी पुस्तकों , कागजों ,सिक्कों ,नोटों और मोहरों पर होता है।