Thursday 28 January 2016

(3.1.24) Surya ke Barah naam (in Hindi) / Twelve names of sun in Hindi

Twelve names of sun god in Hindi / Dwadash Aaditya/ सूर्य के बारह नाम / द्वादश आदित्य 

सूर्यदेव पंच देवों में सम्मिलित हैं। सूर्यदेव ईश्वर का साक्षात स्वरुप हैं. सूर्य अन्धकार को दूर करके प्रकाश प्रदान करता है।  सूर्य  को अन्तःकरण  ज्ञान का प्रकाश प्रदान करने वाले और कर्म की प्रेरणा देने वाले देवता के रूप में माना जाता है।  सूर्य देव के कई नाम हैं।  सभी का अपना - अपना महत्व है।
सूर्य देव के बारह नाम इस प्रकार हैं -
(१) ॐ मित्राय नमः (२) ॐ रवये नमः (३) ॐ सूर्याय नमः  (४) ॐ भानवे नमः (५) ॐ खगाय नमः (६) ॐ पूष्णे नमः (७) ॐ हिरण्य गर्भाय नमः (८) ॐ मरीचये नमः (९) ॐ आदित्याय नमः (१०) ॐ सवित्रे नमः (११) ॐ अर्काय नमः (१२) ॐ भास्कराय नमः
इन बारह नामों का प्रतिदिन पाठ किया जा सकता है। इन्ही नामों को बोलकर सूर्य को अर्घ्य  भी दिया जा सकता है।  इन्ही बारह नामों से सूर्य नमस्कार भी किया जा सकता है। 
इन बारह नामों का पाठ करने, सूर्य को अर्घ्य देने या सूर्य नमस्कार करने से - आँखों की दृष्टि तीव्र होती है, आत्म बल बढ़ता है , शत्रु बाधा  से मुक्ति मिलती है, विद्या प्राप्त होती है और व्यवसाय में उन्नति होती है।  
महाभारत में वर्णित बारह आदित्य -
(१) इन्द्र (२) अर्यमा (३) धाता (४) त्वष्टा (५) पूषा (६) विवस्वान (७) सविता (८) मित्र (९) वरुण (१०) अंशु (११) भग (१२) विष्णु
अन्य ग्रंथो में वर्णित बारह आदित्य -
(१) इन्द्र
(२) धाता
(३) त्वष्टा
(४) पूषा
(५) अर्यमा
(६) भग
(७) विवस्वान
(८) विष्णु
(९) अंशुमान
(१०) पर्जन्य
(११) वरुण
(१२) मित्र



Monday 25 January 2016

(3.1.23) Hanuman ji ke barah naam (Twelve names of Hanuman ji )in Hindi

हनुमान जी के  बारह नाम - भय  मुक्ति तथा कार्य  में सफलता हेतु ( Twelve names of Hanumanji - for getting rid of fear and getting success) 

(For English version Click here) 
महाबली  हनुमान जी  स्तुति सम्बंधित बारह नाम हैं , जिनके द्वारा उनकी स्तुति की जाती है।  इन  नामों के जप से व्यक्ति के समस्त भय दूर हो जाते हैं और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। (आनन्द रामायण ८/१३/८-११ )
हनुमानञ्जनीसूनुर्वायुपुत्रो  महाबलः। 
रामेष्ठः फाल्गुनसखः पिङ्गाक्षोSमितविक्रमः। 
उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशनः। 
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा। 
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मनः। 
स्वापकाले प्रबोधे च  यात्राकाले च यः पठेत्। 
तस्य सर्व भयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्। 
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचनः। 
(आनन्द रामायण ८/१३/८-११ )
हिन्दी अर्थ - उपर्युक्त श्लोक के अनुसार हनुमान जी के निम्नांकित बारह नाम हैं -

(१) हनुमान  (२) अंजनी सूनु  (अंजनी सुत )(३) वायु पुत्र  (४) महाबल (५) रामेष्ठ  (राम जी के प्रिय ) (६) फाल्गुन सख (अर्जुन के मित्र )  (७) पिंगाक्ष (भूरे नैत्र वाले) (८) अमित विक्रम (९) उदधि क्रमण (समुद्र को अतिक्रमण करने वाले )(१०) सीता शोकविनाशन (सीता जी के शोक का नाश करने वाले ) (११ ) लक्ष्मण प्राणदाता (लक्ष्मण जी को संजीवनी बूटी द्वारा जीवित करने वाले ) (१२) दशग्रीव दर्पहा (रावण के घमंड को दूर करने वाले )
ये बारह नाम हनुमान जी के गुणों को प्रकट करते हैं। जो व्यक्ति इन बारह नाम वाले श्लोक का रात्रि  में सोने से पहले या प्रातः काल उठने पर अथवा यात्रा के समय पाठ करता है , उस व्यक्ति के समस्त भय दूर हो जाते हैं।  वह व्यक्ति युद्ध के मैदान में, राज दरबार में, या भीषण संकट  जहाँ कहीं भी हो, उसे कोई भय नहीं होता है.
यदि उपर्युक्त श्लोक का पाठ नहीं किया जा सके तो निम्नांकित नामों का जप किया जा सकता है -
(१) ॐ हनुमान  (२) ॐ अंजनी सूनु  (अंजनी सुत ) (३) ॐ वायु पुत्र  (४) ॐ महाबल (५) ॐ रामेष्ठ   (६) ॐ फाल्गुन सख   (७) ॐ पिंगाक्ष (८) ॐ अमित विक्रम (९) ॐ उदधि क्रमण (१०) ॐ सीता शोकविनाशन   (११ ) ॐ लक्ष्मण प्राणदाता  (१२) ॐ दशग्रीव दर्पहा
Note - (For English version Click here)