लक्ष्मी के बारह नाम Lakshmi ke Barah Naam
हिन्दू मान्यता के अनुसार
लक्ष्मी एक प्रमुख देवी है |वे भगवान् विष्णु की पत्नी हैं | लक्ष्मी को धन,
सम्पदा, शान्ति, सम्पन्नता व समृद्धि की देवी माना जाता है | यों तोलक्ष्मी से
सम्बंधित कई मन्त्र,स्तोत्र, श्लोक आदि हैं | सभी का अपना अपना महत्व है| इसी
सन्दर्भ में देवी लक्ष्मी के बारह नामों का भी अपना महत्व है | इसी सन्दर्भ में
देवी लक्ष्मी के बारह नामों का भी उल्लेख मिलाता है जिनका प्रतिदिन जप करके
लक्ष्मी की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है | लक्ष्मी के बारह नामों का
स्तोत्र इस प्रकार है -
लक्ष्मी के बारह नाम का
स्तोत्र
ईश्वरी कमला लक्ष्मीश्चला
भूतिर्हरिप्रिया |
पद्मा पद्मालय सम्पद रमा
श्री: पद्मधारिणी ||
द्वादशैतानि नामानि
लक्ष्मीं सम्पूज्य यः पठेत |
स्थिरा लक्ष्मीर्भवेत तस्य
पुत्रदारादिभिः सह ||
यदि इस स्तोत्र का पाठ नहीं
किया जा सके तो निम्नांकित बारह नामों का जप किया जा सकता है -
लक्ष्मी के बारह नाम -
ईश्वरी,
कमला, लक्ष्मी, चला, भूति, हरिप्रिया, पद्मा, पद्मालया, संपत्ति, रमा, श्री, पद्मधारिणी
पद्मा, पद्मालया, सम्पद,
रमा, श्री, पद्मधारिणी