Monday 2 March 2020

(6.5.2) Om Namo Naaraanaay

Om Namo Naaraayanaay ॐ नमो नारायणाय 

"ॐ नमो नारायणाय " भगवान् विष्णु का मन्त्र  है।  इस मन्त्र को अष्टाक्षर मंत्र भी कहा जाता है।  विभिन्न धर्म ग्रंथों  के अनुसार इस अष्टाक्षर मन्त्र की महिमा या  महत्व इस प्रकार है -
- यह मन्त्र  समस्त पापों का नाश करने वाला है , समस्त प्रकार के यज्ञों का फल देने वाला है, समस्त दुःख और दोषों की शान्ति  करने वाला है। 
- इस मंत्र के जप करने से  मन शान्त  और निर्मल हो जाता है,  जिससे रचनात्मक विचारों का सृजन होता है।
- कोई भी मरणशील मनुष्य जिसका मरण एक दिन सुनिश्चित , वह इस मन्त्र को जप करके जन्म और संसार बंधन से मुक्त हो जाता है। 
- यह मंत्र जपकर्ता को समस्त सिद्धियाँ  प्रदान करता  है।
- इस मंत्र के जप करने से भौतिक सुख सुविधा, वैभव और ऐश्वर्य प्राप्त होते हैं।
- आर्थिक सम्पन्नता आती है और परिवार में स्नेह का वातावरण निर्मित होता है।