Monday 21 November 2016

(3.2.1) Tulsi plant / Importance of Tulsi in Hinduism / तुलसी का महत्व

Tulsi ka Mahatv /तुलसी का महत्व / हिन्दू धर्म तथा तुलसी / Importance of Tulsi plant in Hindusm / 

तुलसी का महत्त्व -
हिन्दू संस्कृति में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया जाता है। कहा जाता है कि -
जिसके घर में तुलसी के पौधे लगे हुए हो, वह घर तीर्थ रूप हो जाता है, वहाँ यम दूत नहीं आते हैं। जो मनुष्य तुलसी मञ्जरी से भगवान् हरि हर की पूजा करता है, वह फिर दुबारा जन्म नहीं लेता है , वह मुक्ति का भागी हो जाता है।
तुलसी काननं चैव गृहे यस्यावतिष्ठे। 
तदगृहं तीर्थभूतं हि नायांन्ति यमकिंकराः। 
तुलसी मंजरीभिर्य कुयाद्ध रि हरार्चनम। 
न स गर्भगृहं याति मुक्ति भागी भवेन्नरः। 
Related Posts - 
(3) List of devotional articles

Sunday 20 November 2016

(7.1.9) Mangal Dosh / Kuj Dosh मंगल दोष / मंगल दोष का परिहार

Mangal Dosh / Kuj Dosh / What is Mangal Dosh ? मंगल दोष / मंगल दोष का परिहार / मंगल दोष का फल / मंगल दोष क्या है ? कुज दोष क्या है ? Mangal Dosh Kya Hai ? Mangal Dosh Ke Upay kya Hain ?

Mangal Dosh kya hai aur kaise hotahai ? मंगल दोष क्या है और कैसे होता है ?
जन्म कुंडली में जब मंगल जन्म लग्न से पहले ,चौथे ,सातवें ,आठवें या बारहवें भाव में स्थित हो तो ऐसी कुंडली मांगलिक कुंडली कहलाती है।मंगल की इसी स्थिति  को मंगल दोष कहा जाता है। इसे विवाह के लिए शुभ नहीं माना जाता है। 
कुछ विद्वानों के अनुसार और विशेष रूप से दक्षिण भारत में कुंडली के दूसरे भाव में मंगल हो तो भी जातक को मांगलिक माना  जाता है। इस प्रकार बारह भावों में से छ भावों में मंगल होने पर मंगल दोष माना जाता है।
लेकिन -
जन्म कुंडली में अन्य बातें जैसे -मंगल की  मजबूत स्थिति ,उच्च ग्रहों का मंगल पर प्रभाव या कुंडली में इसी प्रकार की अन्य शुभ स्थितियां हो तो मंगल दोष अप्रभावी या  दोष रहित हो जाता है। इस के अतिरिक्त शास्त्रों में मंगल दोष दूर करने के उपाय भी उपलब्ध हैं, इस लिए मंगल दोष के होने पर डरने की आवश्यकता नहीं है। 
Mangal Dosh ka Parihar मंगल दोष का परिहार :-
ज्योतिष के शास्त्रों में जहाँ मंगल दोष का उल्लेख है,वहीँ इस दोष के निवारण या परिहार  का भी उल्लेख है।
मंगल दोष का परिहार दो प्रकार से होता है। 
(अ) स्वयं जातक की कुंडली से। (ब) साथी की कुंडली से।
 (अ) स्वयं जातक की कुंडली से परिहार  :-
1. मेष का मंगल लग्न में ,बारहवां धनु का हो, चौथा वृश्चिक का हो , सातवां मीन का हो और आठवां कुम्भ का मंगल हो तो उस कुंडली में मंगल दोष नहीं होता है।
2. मंगल पर गुरु की पूर्ण दृष्टि हो तो मंगल हानिकारक  नहीं होता है।
3. मंगल , गुरु के साथ अथवा चन्द्रमा के साथ हो या चन्द्रमा केंद्र में हो तो मंगल दोष का परिहार हो जाता है।
4. कन्या की कुंडली में गुरु केंद्र या त्रिकोण में हो तो मंगल दोष का परिहार हो जाता है।
5. यदि मंगल स्वराशि में हो,उच्च राशि में हो,मित्र राशि में हो,उच्च नवांश या मित्र नवांश में हो या वर्गोत्तमी हो तो भी मंगल दोष नहीं होता है।
(ब) साथी की कुंडली से मंगल दोष का परिहार :-
1. एक की कुंडली में मांगलिक स्थान में मंगल हो तथा दूसरे  की कुंडली में भी इन्ही स्थानों में मंगल हो तो इस से मंगल दोष का परिहार हो जाता है।
2. एक की कुंडली में मांगलिक स्थान में मंगल हो तथा दूसरे की कुंडली में  इन्ही स्थानों पर शनि या राहु हो तो यह मंगल दोष का परिहार है।
Mangal Dosh ke upay मंगल दोष के उपाय :-
यदि विवाह अनिवार्य हो और मंगल दोष का पूर्ण परिहार नहीं हो रहा हो या मंगल कष्टकारी स्थिति में हो तो इस के लिए निम्नांकित में से किसी एक उपाय को करना चाहिए  - घट/कुम्भ विवाह या  विष्णु विवाह  या महामृत्यंजय मंत्र का जप या मंगला गौरी व्रत या वट सावत्री व्रत करना चाहिए।  
Related Articles -
===
===
===
====
=====
=====
===
====

Saturday 19 November 2016

(7.1.8) Gand Mool Nakshatra / गंड मूल नक्षत्र या गण्डान्त मूल नक्षत्र

गंड मूल नक्षत्र या गण्डान्त मूल नक्षत्र / गंड मूल नक्षत्र क्या होते हैं ?अभुक्त मूल क्या होता है ?Gand Mool Nakshatra / Which are Gand Mool Nakshatra ? What is the effect of Gand Mool Nakashatra on the native 

Gand Mool Nakshatra kaunase Hote Hain / गण्ड मूल नक्षत्र कौनसे होते हैं ?
मूल , जेष्ठा ,अश्लेषा ,रेवती ,अश्विनी और मघा ,ये छ नक्षत्र गंड मूल नक्षत्र कहलाते हैं।इन में भी मूल,जेष्ठा व अश्लेषा विशेष गंड कारक होते हैं।अश्विनी ,रेवती व मघा ये उपगंड नक्षत्र हैं। 
गंड मूल नक्षत्र में जन्मे बालक - बालिका के लिए शांति कर्म करवाना चाहिए।यह  शांति कर्म वही नक्षत्र फिर लौट कर आये तब उसी नक्षत्र में  करना चाहिए।लेकिन किसी कारण वश उस समय का अतिक्रमण हो जाये  तो शांति कर्म - सूतकान्त समय में या तेरहवें  दिन , आठवें वर्ष में या जब कभी भी शुभ समय में जन्म नक्षत्र लौट कर आये , तब करवानी चाहिए। 
हालांकि गंड मूल नक्षत्रों में जन्म होना अच्छा नहीं माना जाता है।परन्तु इन नक्षत्रों में से कुछ नक्षत्रों के कुछ चरण ऐसे होते हैं  जो बालक -बालिका के लिए शुभ होते हैं।(और जो चरण ख़राब होते हैं , वे शांति कर्म से शुभ होते हैं।)
गंड मूल नक्षत्रों का जातक पर प्रभाव :-
नक्षत्र चरण के अनुसार जातक पर निम्नानुसार प्रभाव पड़ता है:-
1. अश्विनी नक्षत्र - 
पहला चरण - पिता को कष्ट।
दूसरा चरण - सुख सम्पति।
तीसरा चरण - मंत्री पद।
चौथा चरण - राज सम्मान।
2.  अश्लेषा नक्षत्र - 
पहला चरण -राज्य सुख (शांति कर्म से )।
दूसरा चरण - धन हानि ।
तीसरा चरण - माता के लिए कष्ट दायक ।
 चौथा चरण - पिता के लिए ख़राब ।
3. मघा नक्षत्र :-
पहला चरण - माता के लिए ख़राब ।
दूसरा चरण - पिता के लिए ख़राब ।
तीसरा चरण - सुख सम्पति ।
चौथा चरण - धन लाभ ,विद्या लाभ ।
4. जेष्ठा नक्षत्र :-
पहला चरण -बड़े भाई के लिए ख़राब ।
दूसरा चरण - छोटे भाई के लिए ख़राब ।
तीसरा चरण - पिता के लिए ख़राब ।
चौथा चरण - स्वयं के लिये ख़राब।
5. मूल नक्षत्र :-
पहला चरण - पिता को कष्ट।
दूसरा चरण - मात के लिए ख़राब ।
तीसरा चरण - धन नाश ।
चौथा चरण - शांति कर्म से शुभ।
6. रेवती :-
पहला चरण - राज सम्मान।
दूसरा चरण - मंत्री पद ।
तीसरा चरण - सुख सम्पति ।
चौथा चरण - अनेक कष्ट।
अभुक्त मूल :- 
नारद संहिता के अनुसार जेष्ठा की अंतिम चार घटी तथा मूल नक्षत्र की शुरू की चार घटी(एक घटी में 24 मिनट होते हैं) अभुक्त मूल कहलाता है।
आचार्य वशिष्ठ के अनुसार - जेष्ठा की अंतिम एक घटी और मूल नक्षत्र के प्रारम्भ की दो घटी  मिलाकर अभुक्त मूल है।
बृहस्पति के अनुसार जेष्ठा के अंत की आधी घटी और मूल नक्षत्र के प्रारम्भ की आधी घटी ,कुल एक घटी अभुक्त मूल है।
इस अभुक्त मूल की अवधि को बहुत  ख़राब माना  जाता है।इस अवधि में जन्मे बच्चे के लिए नक्षत्र शांति करानी चाहिए।यह नक्षत्र शांति कर्म जब वही नक्षत्र दुबारा लौट कर आये, उस दिन कराना चाहिए।   
Related Posts - 
 (7.1.1) Jyotish kya hai ?  Vedic Jyotish 
===
(7.1.2) Kaalsarp Yog (in Hindi) 
====
(7.1.3) Tri Bal Shuddhi in Vivah Muhurat
====
(7.1.4) Shani ki Sadhe Sati /Sadhe Sati of Shani
====
(7.1.5) Guru Shukra ka Ast Hona 
====
(7.1.6) Bhadra / Vishti Karan 
====
(7.1.7) Terah Din Ka Paksh
===
(7.1.8) Gand Mool Nakshatra 
==

(7.1.3) Terah Din Ka Paksh / तेरह दिन का पक्ष

Teraha Din ka Paksh तेरह दिन का पक्ष 
एक माह में दो पक्ष होते हैं और प्रत्येक पक्ष में पंद्रह दिन होते हैं।कभी किसी पक्ष में दो तिथियों के क्षय होने से उस पक्ष में तेरह दिन रह जाते हैं।इस तेरह दिन के पक्ष को विश्व घस्त्र पक्ष का नाम दिया गया है।इस पक्ष में विवाह,सगाई आदि शुभ कार्य को वर्जित बताया गया है।
लेकिन कश्यप मुनी  के अनुसार विवाह आदि शुभ कार्य के समय लग्न से केंद्र में शुभ ग्रह हो तो यह (विश्व घस्त्र पक्ष )दोष समाप्त हो जाता हैं।पीयूष धारा कार ने भी यही मत प्रकट किया है।
Other Posts you will like to read -
(7.1.1) Jyotish kya hai ?  Vedic Jyotish 
===
(7.1.2) Kaalsarp Yog (in Hindi) 
====
(7.1.3) Tri Bal Shuddhi in Vivah Muhurat
===
(7.1.4) Shani ki Sadhe Sati /Sadhe Sati of Shani
===
(7.1.5) Guru Shukra ka Ast Hona 
====
(7.1.6) Bhadra / Vishti Karan 
====

Tuesday 8 November 2016

(8.1.18) Akshay Navami / Amala Navami अक्षय नवमी /आमला नवमी

अक्षय नवमी / आमला नवमी / आमला नवमी का महत्व Akshay Navami / Aanvala Navami, /Kushmand Navami, /Dhatri Navami./ Important things about Akshay Navami 

When is Akshay Navami or Amla Navami अक्षय नवमी / आमला नवमी 
कार्तिक शुक्ल नवमी को अक्षय नवमी कहा जाता है।  अक्षय नवमी को अन्य नामों से भी जाना जाता है , जैसे - आँवला नवमी , कुष्मांड नवमी , धात्री नवमी आदि। 
Important things about Akshay Navami अक्षय नवमी के बारे में अन्य बातें :- 
(१) अक्षय का अर्थ होता है , जिसका क्षय नहीं हो। अक्षय नवमी के दिन किया हुआ पूजा - पाठ , दिया हुआ दान - पुण्य अक्षय हो जाता है ,इस कारण इसका नाम अक्षय नवमी है। 
(२) अक्षय नवमी को पूजा, व्रत , तर्पण , अन्नादि का दान करने से अनंत फल होता है। इस दिन गाय , भू और वस्त्र - आभूषण आदि का दान किया जाये तो यथा भाग्य इन्द्रत्व ,शूरत्व या नराधिपत्व की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। 
(३) कार्तिक शुक्ल नवमी को कुष्मांड नवमी भी कहा जाता है। इस दिन कुष्मांड (काशीफल / कद्दू ) में गुप्त दान (स्वर्ण ,चाँदी ,रूपया ,पैसा आदि) रख कर गंध ,अक्षत ,पुष्प आदि से पूजा कर गौ घृत ,फल ,अन्न आदि दक्षिणा के साथ योग्य ब्राह्मण को दान देने से विशेष फल मिलता है। 
(४) अक्षय नवमी के दिन स्नानादि करके पूर्व की ओर मुख करके आँवले के वृक्ष की षोडशोपचार या पंचपोचार विधि से पूजन करते हैं।  फिर वृक्ष की जड़ में दूध की धारा देकर ,पेड़ के चारों ओर सूत लपेट कर ,कपूर या घी की बत्ती से आरती करके एक सौ आठ परिक्रमा लगाते हैं। पूजन सामग्री में जल,रोली ,अक्षत, गुड ,बतासे ,दीपक और आँवला होने चाहिए। ब्राह्मण तथा ब्राह्मणी को भोजन करा कर ,तिलक करके दक्षिणा दें। फिर स्वयं भोजन करे।

(8.1.17) Haritalika Teej हरितालिका तीज व्रत विधि तथा महत्व

When is Haritalika Teej / Haritalika Teej Vrat process / Hari Talika Teej story in Hindi
हरितालिका तीज / हरितालिका तीज व्रत विधि तथा महत्व 

When is Haritalika Teej हरितालिका तीज कब है ?
भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हरतालिका व्रत किया जाता।
Haritalika Teej Vrat Vidhi हरितालिका तीज व्रत विधि 
सुहागिन स्त्रियाँ इस दिन शंकर पार्वती की बालू की मूर्ति बनाकर पूजा करती हैं। सुंदर वस्त्रों,कदली स्तम्भों  से घर को सजा कर नाना प्रकार के मंगल गीतों से रात्रि जागरण करती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली स्त्रियाँ स्नान कर के नये कपड़े पहनती हैं।  थाली में पूजा की सामग्री रख कर शिवजी और पार्वती की पूजा करके प्रसाद चढ़ाती हैं।  कहानी सुनने के बाद शिवजी और पार्वती को धोती ,अंगोछा चढ़ा कर आरती उतारती  हैं। पार्वती  के लिए एक सुहाग पिटारी व तेरह मिठाई चढ़ाती हैं। फिर ब्राह्मण को धोती और अंगोंछा दान में देती हैं और सुहाग पिटारी किसी ब्राह्मणी को दिया जाता है। विवाहित स्त्रियाँ रुपये और तेरह मिठाइयाँ अपनी सासू माँ को देकर उनके पैर छूती हैं और आशीर्वाद लेती हैं। इस व्रत को करने वाली स्त्रियाँ संसार में सुख भोग करके शिव लोक को जाती हैं।
इसी दिन 'हरिकाली', 'हस्तगौरी',और 'कोटीश्वरी' आदि के व्रत भी होते हैं। इन सब व्रतों में पार्वती  के पूजन का प्राधान्य है। इन व्रतों को स्त्रियाँ करती हैं। 
Haritalika Teej Vrat story हरितालिका तीज से जुड़ी कथा -
हिमालय पुत्री ने शंकर को पति रूप में पाने के लिये कठिन तपस्या प्रारम्भ की। उसी घोर तपस्या के समय नारद जी राजा हिमालय के पास आये और कहा कि आपकी कन्या पार्वती का विवाह विष्णु भगवान  के साथ कर दें। नारद की बात को हिमालय ने स्वीकार कर लिया। फिर नारदजी विष्णु के पास गए और कहा कि आपका विवाह हिमालय ने पार्वती के साथ करना तय कर दिया है। इसकी स्वीकृति दें। पिता हिमालय ने पार्वती को भगवान विष्णु के साथ विवाह के बारे में बतलाया तो यह सुनकर पार्वती  को बहुत दुःख हुआ और एक सखी के पास जाकर बोली के मैं भगवान शंकर के साथ विवाह करने के लिए कठोर तपस्या प्रारम्भ  कर रही हूँ उधर मेरे पिता मेरा विवाह भगवान विष्णु के साथ करना चाहते हैं। यदि तुम मेरी सहायता कर सको तो बोलो ,अन्यथा मैं प्राण त्याग दूंगी। सखी ने सांत्वना देते हुये कहा कि मैं तुम्हें ऐसे वन में ले चलूँगी कि तुम्हारे पिता को कोई पता नहीं चलेगा। 
इस प्रकार पार्वती अपनी सखी के साथ घने जंगल में चली गई। इधर पिता हिमालय को पार्वती नहीं मिली तो वे बहुत दुखी हुए। वचन भंग की चिंता ने उनको मूर्छित कर दिया। तब सभी लोग पार्वती की खोज में लग गये। उधर सखी सहित पार्वती एक गुफा में शंकर के तपस्या करने लगी। भाद्रपद शुक्ला तृतीया को उपवास रखकर पार्वती  ने शिवलिंग स्थापित करके पूजन तथा रात्री जागरण किया। पार्वती के इस कठिन तप से भगवान शंकर को आना पड़ा तथा पार्वती  की मांग और इच्छा के अनुसार उसे अर्धांगिनी रूप में स्वीकार करना पड़ा। तत्पश्चात शंकर तुरन्त कैलाश पर्वत पर चले गए प्रात: बेला में जब पार्वती पूजन सामग्री नदी में छोड़ रही थी कि  हिमालय राजा उस स्थान पर पहुँच गए।  वे पार्वती को देखकर रोते हुए पूछने लगे बेटी !तुम यहाँ कैसे आ गयी ? तब पार्वती ने विवाह वाली प्रतिज्ञा सुना दी। पार्वती की इच्छा पूर्ति करने हेतु उन्होंने शास्त्र विधि से पार्वती का विवाह शिव से कर दिया।  सखी द्वारा हरी जाने पर इसका हरितालिका नाम पड़ गया।  जो स्त्री इस व्रत को परम श्रद्धा से करेगी उसे पार्वती के समान ही अचल सुहाग मिलेगा।      

Monday 7 November 2016

(8.8.4) Chaturmaas / Chaturmaas Vrat चातुर्मास / चातुर्मास के नियम

Chaturmaas / Chaturmaas kab Hai?/ Chaturmaas ke Niyam / Chaturmaas me kya karen
चातुर्मास / चातुर्मास के नियम / चातुर्मास में क्या करें / चातुर्मास में क्या दान दें 

When is Chaturmaas (Chaturmaas kab hai?) चातुर्मास कब है 
देव शयनी एका दशी के दिन से चातुर्मास प्रारम्भ हो जाता है। यह अवधि विष्णु भगवान के शयन की है। इस अवधि में भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्नान कराकर श्वेत वस्त्र धारण कराकर शयन कराना चाहिए। उनका दीप , नैवेद्य आदि से पूजन करके स्तुति करनी चाहिए।  भगवान से प्रार्थना करें कि आप चार मास तक मेरे इस चातुर्मास व्रत को निर्विघ्न रखें। देव शयनी एका दशी से देव उठनी एकादशी  तक यह चातुर्मास का व्रत किया जाता है।
What to do during Chaurmaas चातुर्मास में क्या करें Chaturmaas me kya karen :-
1. चातुर्मास के दिनों में भगवान  विष्णु को दही , दूध , घी ,और शहद तथा मिश्री के स्वर स्नान कराना चाहिए तथा धूप , दीप , पुष्प नैवेद्य आदि से पूजा करनी चाहिए।
2. नित्य भोजन के भोग में तुलसी पत्र अर्पित करें।  प्रति दिन संध्या समाय दीप दान करना चाहिए। साथ ही वस्त्र आदि का दान पुण्य भी करना चाहिए।  प्रतिदिन भगवान  का चरणामृत लेना चाहिए।
3. विष्णु भगवान के मंदिर में नित्य प्रति एक सौ आठ बार गायत्री मंत्र या भगवान  विष्णु से सम्बंधित मंत्र का जप करना चाहिए। पुराणों और धर्मशास्त्रों का पठन या श्रवण करना चाहिए।
4. इस समयावधि में भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। और गायत्री मंत्र द्वारा तिल या अन्न से हवन करें। और चातुर्मास की समाप्ति पर तिल या अन्न का दान करें।
What to donate during Chaturmaas चातुर्मास में क्या दान करें Chaturmaas men kya daan karen ?
चातुर्मास में दान पुण्य के कार्यो को विशेष महत्व दिया जाता है। जैसे - उत्तम ध्वनि वाले घंटे का दान , ताम्बे के पात्र का दान , तिल , तेल ,अन्न एवं वस्त्रों  का दान , गौ दान , स्वर्ण दान ,चांदी के पात्र में गुड का दान , शैया दान , शाक या फलों का दान , चांवल , मिर्च हल्दी आदि वस्तुओं का दान अपने सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए। और ब्राह्मण भोजन करना चाहिए।
Related Posts -
(8.8) Detail List of Vrat and festivals 

Saturday 5 November 2016

(8.8.3) Mangala Gauri vrat मंगला गौरी व्रतविधि तथा मंगला गौरी व्रत के लाभ

मंगला गौरी व्रत विधि तथा मंगला गौरी व्रत के लाभ Mangala Gauri Vrat Vidhi and benefits /मंगला गौरी व्रत कथा /मंगल गौरी व्रत उद्यापन 

When is Mangala Gauri Vrat observed /मंगला गौरी व्रत कब किया जाता है 
मंगला गौरी  व्रत विवाह के बाद स्त्री को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष श्रावण के महीने में प्रत्येक मंगलवार को करना चाहिए। विवाह के बाद पहले श्रावण माह में पीहर में तथा अन्य चार वर्षों पतिगृह में ही यह व्रत करना चाहिये।
Mangala Gauri Vrat process मंगला गौरी व्रत विधि -
मंगलवार के दिन स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र पहनकर पाटे पर लाल तथा सफ़ेद वस्त्र बिछायें। सफ़ेद वस्त्र पर नौ ढेरी चांवल और लाल वस्त्र पर सोलह ढेरी गेंहू की बना कर थोड़े से चांवल और रख कर उस पर गणेश जी को विराजित करें। पाटे के एक तरह गेंहू की छोटी ढेरी पर जल से भरा कलश रखें। फिर आटे का सोलह  मुँख वाला दीपक और सोलह बत्तियों से युक्त घी का दीपक  जलाये तथा पूजा करने का संकल्प लें। सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें तथा आरती करें। फिर कलश की पूजा करें। फिर मंगला गौरी का  पूजन करें। इस पूजन के लिए एक थाली में चकला रखें, आटे की एक लोई बनाये और मिट्टी से गौरी की मूर्ति बनायें। पहले मंगला गौरी की मूर्ति को  पंचामृत से स्नान कराएँ फिर जल से स्नान करा कर वस्त्र और आभूषण धारण कराएँ। फिर रोली , चांवल , चन्दन, सिंदूर, हल्दी, मेहंदी, काजल लगा कर सोलह प्रकार के पुष्प चढ़ाएं।  माला, आटे के लड्डू , फल , पञ्च मेवा, पान, सुपारी आदि चढ़ाएं। एक सुहाग की डिब्बी , तेल ,रोली , काजल आदि भी चढ़ाएं। फिर सोलह  बत्ती वाले  दीपक और कपूर को जला  कर आरती करें। व्रत के दूसरे दिन प्रात: काल नदी या तालाब में  गौरी की प्रतिमा का विसर्जन कर दें।
मंगला गौरी व्रत का फल :-
जो महिला यह व्रत करती उसका पति स्वस्थ रहता है व दीर्घायु होता है। वह सफल और प्रसन्न विवाहित जीवन जीती है। परिवार में शांति व सम्पन्नता रहती है।
 मंगला गौरी व्रत का उद्यापन -
पाँच साल में मंगला  गौरी के सोलह या बीस व्रत  पूर्ण हो जाने पर उद्यापन करने हेतु इस दिन उपवास रखें। सदा की भांति मंगला गौरी का पूजन किसी पंडित से करवाकर उन्हें वस्त्र , माला , लोटा आदि दक्षिणा  में दें। सोलह लड्डुओं पर ब्लाउज पीस और रुपये रख कर अपनी सासू माँ के पैर छू कर उन्हें दें। दूसरे दिन भी सभी देवी देवताओं और मंगला गौरी का पूजन  करें। फिर एक  थाली  में सुहाग की सभी  सामग्री और रुपये रख कर संकल्प करके सासू माँ के पैर छू कर उन्हें देने चाहिए। फिर सोलह जोड़ों को भोजन करा कर श्रद्धा अनुसार दक्षिणा दें और प्रसाद वितरित करें।
 मंगला गौरी व्रत से जुडी कथा इस  प्रकार है - 
कुण्डिन नगर में धर्म पाल नाम का एक सेठ रहता था। उसके कोई पुत्र नहीं था इस लिए दंपति बड़े व्याकुल रहते थे। उनके यहाँ प्रति दिन एक जटा - रुद्राक्ष माला धारी भिक्षुक आया करता था। पति की सलाह से एक दिन सेठानी ने भिक्षुक की झोली में छिपा कर सोना डाल दिया। इस पर भिक्षुक ने उसे संतान  हीनता का  शाप दे दिया। फिर बहुत अनुनय करने पर गौरी की कृपा से उसे एक अल्प आयु पुत्र प्राप्त हुआ, जिसे गणपति ने सोलवें वर्ष सर्प दंशन का शाप दे दिया था परन्तु  उस बालक का विवाह एक ऐसी कन्या के साथ हुआ जिसकी माता ने मंगला गौरी व्रत किया  था, इस लिए वह शतायु हो गया और मंगला गौरी की कृपा से न तो उसे सांप काट  सका और न ही यमदूत ही सोलवें वर्ष में उसके प्राण ले जा सके।

(8.8.2) Pradosh Vrat प्रदोष व्रत विधि (हिंदी में )

प्रदोष व्रत / प्रदोष व्रत विधि (हिंदी में ) / प्रदोष व्रत के लाभ /प्रदोष व्रत का उद्यापन / Pradosh Vrat Vidhi / Pradosh Vrat benefits 

प्रदोष व्रतकब किया जाता है When is Pradosh vrat observed 
प्रदोष व्रत शिवजी की प्रसन्नता और प्रभुत्व प्राप्ति के उद्देश्य से प्रत्येक माह  के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आने वाली त्रयोदशी को किया जाता है। शिव पूजन और रात्रि भोजन के अनुरोध से इसे 'प्रदोष' कहते हैं। इसका समय सूर्यास्त से दो घड़ी रात बीतने तक है। जो मनुष्य प्रदोष के समय परमेश्वर ( शिवजी ) के चरण कमल का अनन्य भाव से आश्रय लेता है उसके धन - धान्य, स्त्री - पुरुष, बंधु  - बांधव और सुख - शांति  सदैव बढ़ते रहते हैं।
 पूजा विधि - प्रदोष व्रत करने वाले को त्रयोदशी के दिन, दिनभर  भोजन नहीं करना चाहिए। शाम के समय जब सूर्यास्त से तीन घटी  का समय शेष रह जाये तब स्नानादि कर्मों से निवृत्त  होकर, श्वेत वस्त्र धारण करे। फिर संध्या वंदन के बाद शिव जी का पूजन शुरू करे। पूजा के  स्थान पर कुश या ऊन का आसन बिछाकर उस आसन पर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठ जाये। फिर भगवान महेश्वर  की स्थापित मूर्ति का इस प्रकार ध्यान करे -
ध्यान का स्वरूप 
करोड़ों चन्द्रमा के समान कांतिमान, त्रिनेत्र धारी, मस्तक पर चन्द्रमा का भूषण धारण करने वाले, पिंगल वर्ण के जटा जूठ धारी, नीलकंठ तथा अनेक हारों से सुशोभित वरद हस्त, परशुधारी, नागों के कुंडल पहने, व्याघ्र चरम धारण किये हुए, रत्न जटित सिंहासन पर विराजमान शिवजी का ध्यान करे।
मानसिक संकल्प :-
फिर मानसिक संकल्प करे इस के लिए हाथ जोड़कर मन में देवादिदेव शंकर का ध्यान करते हुए कहना चाहिए कि हे भगवान शंकर, आप सम्पूर्ण पापों के नाश निमित्त  प्रसन्न होइये। शोक रूपी अग्नि में दग्ध, संसार के भय से भयभीत एवं अनेक प्रकार के रोगों से आक्रांत इस अनाथ की आप रक्षा कीजिये। आप देवी  पार्वती सहित  पधार कर मेरी पूजा ग्रहण कीजिये। ऐसा करने के बाद 'ॐ नमः शिवाय' इस मन्त्र द्वारा उन का आव्हान करना चाहिए।  इस के बाद जल से शिवजी को स्नान कराये फिर वस्त्र, यज्ञोपवीत, गंध, द्रव्य और आभूषण आदि अर्पित करें। पुष्प और बेलपत्र चढाने चाहिए।  धूप दीप देकर नैवेद्य अथवा शक्कर या गुड से युक्त मिष्ठान्न  अर्पित करें। फिर ताम्बुल आदि चढ़ाकर आरती करनी चाहिए। अंत में 'ॐ नमः शिवाय' मन्त्र का एक हजार बार जप करना चाहिए। पूजा समाप्ति के बाद ब्राह्मण को भोजन करा कर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिए।
कामना के लिये प्रदोष व्रत :-
प्रदोष व्रत को किसी कामना के लिए करना हो तो वह इस प्रकार है -
1.पुत्र प्राप्ति की कामना हो तो शुक्ल पक्ष की जिस त्रयोदशी को शनिवार हो, उससे प्रारंभ करके वर्ष पर्यंत या फल प्राप्त होने तक व्रत करे।
2.ऋण मोचन की कामना हो तो, जिस त्रयोदशी को मंगलवार हो, उससे आरम्भ करना चाहिए।
3.सौभाग्य और स्त्री की समृद्धि की कामना को तो, जिस त्रयोदशी को शुक्रवार हो, उससे आरम्भ करे।
4.अभीष्ट सिद्धि की कामना हो तो, जिस त्रयोदशी को सोमवार हो, उससे आरम्भ करना चाहिये।
5.आयु आरोग्यादि की कामना हो तो, जिस त्रयोदशी को रविवार हो, उससे आरम्भ करके प्रत्येक शुक्ल कृष्ण त्रयोदशी को एक वर्ष तक करे।
व्रत का उद्यापन
व्रत का उद्यापन करने के पहले दिन गौरी - गणेश पूजन करके घर में या किसी शिवालय में बंधु - बांधवों सहित कीर्तन करते हुए रात्रि भर जागरण करे। अगले दिन स्नानादि से निवृत्त होकर एक मंडप का निर्माण करके भगवान शिव और देवी पार्वती  के चित्र को स्थापित करे, उनका विधिवत पूजन करे। फिर खीर से हवन  करे। अपने वरण  किये हुए आचार्य या ब्राह्मण को वस्त्र आदि वस्तुएं अपने सामर्थ्य के अनुसार दे। ब्राह्मणों को भोजन कराये  और उन्हें दक्षिणा देकर संतुष्ट करे।
Related Posts -
(8.1) List of different Vrat and festivals 

Friday 4 November 2016

(2.2.6) Buddha Quotes in Hindi / गौतम बुद्ध के उपदेश

गौतम बुद्ध के उपदेश / बुद्ध के अनमोल विचार / गौतम बुद्ध की शिक्षा / Teachings of Gautam Buddha in Hindi 

> इस संसार में वैर से वैर कभी शांत नहीं होता है, यही सनातन धर्म (नियम ) है। (धम्म पद 1 /5 )
> जैसे ठोस पहाड़ हवा से कम्पायमान नहीं हॉट, ऐसे ही पण्डित निंदा और प्रंशसा से विचलित नहीं होतें हैं।  (धम्म पद  6 /6 )
> यदि व्यक्ति कभी पाप कर डाले तो उसे बार बार न करे, उसमें रत न हो , क्योंकि पाप का संचय दुःख का कारण होता है। (धम्म पद 9 /2 )
> यदि पुरुष पुण्य करे, तो उसे बार बार करे, उसमें रत हो, क्योंकि पुण्य का संचय सुखकर होता है। (धम्म पद 9 /3)
> उत्साही बनें, आलसी न बनें, सुचरित धर्म का आचरण करें, धर्मचारी पुरुष इस लोक और परलोक में सुख पूर्वक सोता है। (धम्म पद 13 /3 )
> क्रोध को अक्रोध से जीतें असाधु को साधुता (भलाई ) से जीतें। कृपण को दान से जीतें, झूंठ बोलने वाले को सत्य से जीतें।(धम्म पद 17 /3)  

(5.1.11) Tulsi Vivah / Importance of Tulsi Vivah / तुलसी विवाह

Tulsi Vivah / Importanceof Tuulsi Vivah / तुलसी विवाह / तुलसी विवाह का महत्व / तुलसी विवाह कब किया जाता है / Marriage of Tulsi plant 

तुलसी विवाह / Tulsi Vivah ( For English translation click here) 
तुलसी एक पवित्र पौधा है। इसे विष्णु प्रिया के रूप में भी जाना जाता है।  तुलसी  विवाह को हिन्दू मान्यता के अनुसार धार्मिक कृत्य माना गया है। 
When to solemnize Tulsi Vivah तुलसी विवाह कब किया जाता है 
पद्म पुराण में कार्तिक शुक्ल नवमी को  तुलसी विवाह करने का उल्लेख किया गया है , परन्तु अन्य ग्रंथों के अनुसार देव प्रबोधिनी एकादशी से कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तक के पाँच दिनों में तुलसी विवाह करने को  अधिक फल दायी  माना  गया है।  
How is Tulsi Vivah solemnized तुलसी विवाह कैसे किया जाता है 
तुलसी के जिस पौधे का विवाह किया जाना है , उस पौधे को विवाह से तीन माह पूर्व से जल सींचना शुरू किया जाता है , प्रति दिन दीपक जलाया जाता है और पूजा की जाती है। देव प्रबोधिनी एकादशी या भीष्म पंचक अथवा ज्योतिष शास्त्रोक्त विवाह मुहूर्त में तोरण - मंडप आदि बना कर ब्राह्मण से गणपति , मातृका का पूजन , नान्दी श्राद्ध और पुण्याह वाचन  करा के मंदिर की साक्षात विष्णु  मूर्ति के साथ स्वर्ण के लक्ष्मीनारायण और पोषित तुलसी के पौधे के साथ स्वर्ण और चाँदी की तुलसी को शुभासन पर पूर्व की ओर  मुख करवा कर विराजमान करें आर यजमान ( दम्पत्ति जो तुलसी विवाह करा रहा है ) उत्तर की ओर  मुख करके बैठ जाये और गो धूलि वेला में 'वर ' ( भगवान विष्णु ) का पूजन , 'कन्या ' ( तुलसी ) का दान , हवन और अग्नि परिक्रमा आदि करके वस्त्र - आभूषण दे और यथा शक्ति ब्राह्मण भोजन करा कर स्वयं भोजन करे। 
Importance of Tulsi Vavah  तुलसी विवाह का महत्व   
जो व्यक्ति तुलसी विवाह का आयोजन करता है उसे कन्या दान का फल मिलता है पुण्य लाभ होता है।  

(9.3.1) Ramayan /रामायण / Important things about Ramayan

Ramayan / Raamaayan / रामायण - एक अनुपम महाकाव्य / रामायण के बारे में प्रमुख बातें 

> रामायण आदि कवि वाल्मीकि जी द्वारा संस्कृत में रचित एक अनुपम महाकाव्य है।यह भूतल का आर्ष ग्रन्थ है।  इसमें भगवान् राम की मर्यादाओं के आदर्श का निरूपण हुआ है।
> वाल्मीकीय  रामायण की वेदतुल्य प्रतिष्ठा है।  ब्रह्मा जी के वरदान से ही इस दिव्य महाकाव्य का प्राकट्य हुआ है। यह भूतल का प्रथम महा काव्य है।
> रामायण के रचियेता महर्षि वाल्मीकि प्रचेता के पुत्र हैं।  स्कन्द पुराण में इन्हें जन्मान्तर में व्याध बतलाया गया है।  व्याध जन्म के पहले भी ये स्तम्भ नाम के श्रीवत्स गोत्रीय ब्राह्मण थे।  व्याध जन्म में शङ्ख ऋषि के सत्संग से  तथा राम नाम के जप से दूसरे जन्म में ये अग्नि शर्मा हुए।  लेकिन व्याघ्यों की संगति से व्याध कर्म में लग गए।  फिर सप्त ऋषियों के सत्संग से ये 'मरा - मरा' जप कर  - बांबी पड़ने से ये वाल्मीकि नाम से विख्यात हुए और उन्होंने आर्ष ग्रन्थ वाल्मीकीय रामायण की रचना की।
> भक्ति, ज्ञान , सदाचार , सत - नीति, जप, तप, उपासना ,तथा नाम -महिमा के गौरव से यह ग्रन्थ भरा पड़ा है।
> रामायण में 24 00 हजार श्लोक हैं।
> रामायण में सात अध्याय हैं जो काण्ड के नाम से जाने जाते हैं।  इन कांडों के नाम हैं - बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दर काण्ड , लंकाकाण्ड (युद्ध काण्ड), उत्तर काण्ड।
> रामायण के सारे चरित्र (पात्र ) अपने धर्म का पालन करते हैं। 

Thursday 3 November 2016

(8.1.16) Vasant Panchami / Basant Panchami / Sarswati Puja

वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी /Vasant Panchami / BasantPanchami / Sarswati Pooja 

वसंत पंचमी / बसंत पंचमी का महत्व  (for English translation click here
बसंत पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। प्रतिवर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन इस त्यौहार को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती जो ज्ञान , बुद्धि, विद्या, कला व संगीत की देवी के रूप में मानी  जाती है, का प्रादुर्भाव (आविर्भाव) हुआ था।  इस लिए माघ शुक्ल पंचमी के दिन देवी सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
बसंत पंचमी के साथ ही बसंत ऋतु  का भी आगमन हो जाता है। बसंत आगमन की ख़ुशी में भी इस पर्व को मनाया जाता है। बसंत ऋतु में प्रकृति का सौन्दर्य विशेष छटा लिए हुए होता है जो बरबस ही सभी प्राणियों  को आकर्षित करता है। बसंत पंचमी कामदेव और रति के स्मरण एवं पूजन का भी दिन है। इस दिन भगवान कृष्ण व भगवान विष्णु की भी पूजा होती है।
कुछ अंचलों में फागोत्सव का आरम्भ भी इसी दिन से हो जाता है। इस दिन पीले वस्त्र पहनने और पीले रंग की खाद्य सामग्री का सेवन करने की भी परम्परा है। सरस्वती ज्ञान, विज्ञान, कला, बुद्धि, संगीत आदि की देवी है अत: शिक्षार्थी अपने कठिन परिश्रम के साथ - साथ देवी सरस्वती की भी पूजा अर्चना करे या  देवी से सम्बंधित किसी मन्त्र  का प्रतिदिन जप करे तो उसकी ( शिक्षार्थी) को सहज ही सफलता मिल जाती है। पूजा अर्चना अथवा मन्त्र जप की शुरुआत बसंत पंचमी के दिन से करना शुभ माना जाता है। बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त के रूप में भी माना जाता है। अत: जब विवाह का उपयुक्त मुहूर्त उपलब्ध नहीं हो तो बसंत पंचमी के दिन विवाह संपन्न किया जाता है।
सरस्वती पूजन - विद्या प्राप्ति के लिए लाभकारी होता है। पूजन के लिये आप अपने हाथ में चांवल और पुष्प ले  लें और देवी सरस्वती का आव्हान  और ध्यान करें ( मानसिक रूप से देवी के स्वरुप का ध्यान करें।) सोलह उपचार या पांच उपचार से देवी का पूजन करे। यह  पूजा मानसिक पूजा के रूप में भी की जा सकती है। मानस पूजा में व्यक्ति किसी देवता को कोई भौतिक पदार्थ नहीं चढ़ाता है बल्कि वह किसी पदार्थ के चढ़ाने की मानसिक भावना करता है।
पंचपोचार से मानस पूजा - देवी का चित्र अपने सामने रखें। कुछ समय मौन होकर देवी के स्वरूप का ध्यान करें फिर मानस पूजा के निम्नांकित क्रम से पूजा करें:-
1. हे देवी, मैं पृथ्वी रूपी गंध ( चन्दन ) आपको अर्पित करता हूँ।
2. हे देवी, मैं आकाश रूपी पुष्प आपको अर्पित करता हूँ।
3. हे देवी, मैं वायु देव के रूप में धूप आपको प्रदान करता हूँ।
4. हे देवी, मैं आपको  अग्नि  देव के रूप में दीपक प्रदान करता हूँ।
5. हे देवी, मैं अमृत के समान नैवेद्य आपको प्रदान करता हूँ।
मानस पूजा के बाद देवी सरस्वती से संबंधित किसी भी मन्त्र, स्तोत्र, प्रार्थना का जप किया जाना चाहिए। पूजा के बाद देवी सरस्वती की आरती करें, पुष्पांजलि, प्रार्थना आदि करके प्रसाद चढ़ावें।