समय पर सुविचार / Quotes on Time समय पर अनमोल विचार/ Inspirational Quotation / Motivational Quotes
समय पर सुविचार / Quotes on Time समय
पर अनमोल विचार/ Inspirational
Quotation / Motivational Quotes
अच्छा कार्य करने के लिए कोई समय खराब
नहीं होता है और बुरा कार्य करने के लिए कोई समय अच्छा नहीं होता है.
वक्त जब सजा सुनाता है, तब न किसी
न्यायाधीश की आवश्यकता होती है और न किसी वकील की.
समय सबका आता है – कभी नाव गाड़ी पर
होती है और कभी गाड़ी नाव पर होती है.
समय अच्छा हो तो नंगे पाँव होने पर भी
कांटा भी नहीं चुभता और समय खराब हो तो ऊँट पर बैठे हुए को भी कुत्ता काट लेता है.
विश्वास रखो जीवन में ऐसा वक्त अवश्य
आएगा, जब आप अपने बुरे वक्त के बारे में खुश होकर सुनायेंगे.
समय के साथ साथ बहुत कुछ बदल जाता है.
अपने पराये लगने लगते हैं और पराये अपने लगने लगते हैं.
अच्छा और बुरा समय अपने और परायों की
पहचान करा देता है.
जब अपनों का साथ हो तो, बुरे से बुरा समय
भी जल्दी कट जाता है.
सुबह सबके लिए आती है, कोई मुस्कराते
हुए जागता और कोई मुँह लटकाये हुए जागता है.
बुरा समय व्यक्ति को उस सच्चाई का
सामना करवाता है, जिसकी उसने अच्छे समय में कभी कल्पना भी नहीं की होती
है.
समय का चक्र बहुत तेजी से चलता है, इसलिए न तो अपने
बल का अहंकार करो और न ही अपने धन का अहंकार करो.
कठिन समय में समझदार व्यक्ति रास्ता
खोजता है और मूर्ख व्यक्ति बहाना.
समय – समय की बात है; जो कल तक हमसे
आँखें नहीं मिलाते थे, वे आज हमें आँखे दिखा रहे हैं.
कोई आज छाया में इसलिए बैठा हुआ है
क्योंकि किसी ने बहुत समय पहले एक पौधा लगाया था.
वक्त का पता नहीं चलता अपनों के साथ, पर अपनों का पता
चल जाता है वक्त के साथ.
एक मिनट में जिन्दगी नहीं बदलती है; परन्तु एक मिनट
में लिया गया फैसला पूरी जिन्दगी बदल देता है.
शिक्षक भी सिखाता है और समय भी, परन्तु दोनों में
एक बुनियादी फर्क है; शिक्षक सिखाकर परीक्षा लेता है और समय परीक्षा लेकर सिखाता
है.
आपकी जिन्दगी का स्तर इस बात पर निर्भर
करता है कि आप अपने समय का उपयोग कैसे करते हैं.
आपकी जिन्दगी का हर हिस्सा आपके
द्वारा किये गए समय के उपयोग के परिणाम को दर्शाता है.
समय धन है; या तो इसे खर्च
किया जा सकता है या निवेश किया जा सकता है.