Tuesday 24 May 2016

(3.1.27) ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं Om Poonarnadah Poornamidam

Om Poornamadah Poornamidam "ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्ण

शान्ति पाठ -
"ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्ण मुदच्यते।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्ण मेवा वशिष्यते।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः। "
शब्दार्थ - 
ॐ = सच्चिदानन्दघनः। अदः = वह परब्रह्म। पूर्णम् = सब प्रकार से पूर्ण है।  इदम = यह (जगत भी)
पूर्णम् = पूर्ण (ही) है। पूर्णात् = उस पूर्ण (पर ब्रह्म ) से ही। पूर्णम् =यह पूर्ण।  उदच्यते = उत्पन्न हुआ है।
पूर्णस्य = पूर्ण के।  पूर्णम् = पूर्ण को। आदाय = निकाल देने पर भी।  पूर्णम् = पूर्ण। एव = ही।
अवशिष्यते = शेष रहता है।
अर्थ - वह (परब्रह्म ) सब प्रकार से पूर्ण है।  यह  (जगत ) भी पूर्ण ही है ; क्योंकि यह उस पूर्ण (परब्रह्म ) से ही उत्पन्न  हुआ है।  पूर्ण से पूर्ण को निकाल देने पर भी पूर्ण ही शेष रहता है।
त्रिविध ताप की शांति हो। (for English translation click here

Sunday 22 May 2016

(2.2.4) Rigved ki Sooktiyan

Rig ved ki sooktiyan ऋग वेदीय सूक्तियाँ 

> परिश्रम किये बिना देवता भी सहायक नहीं होते हैं।
> जो जाग्रत रहता है, उसे ऋचाएँ चाहती हैं।
> इस लोक में कर्मशील रहते हुए ही सौ वर्ष तक जीने की इच्छा करें।
> मेरे दाहिने हाथ में कर्म है, तो बायें हाथ पर सफलता रखी है।
> सभी दिशाएँ हमारे लिए मित्र हो।
> सौ हाथों से संग्रह करो तथा हजार हाथों से दान दो।
> क्या उचित है और क्या अनुचित है, यह विचार कर जरूरी कार्य पहले कीजिये।
> मानव जीवन श्रेष्ठ और बड़ा बनने के लिए है। हमें चाहिये की हम सदा उन्नति और प्रगति की ओर कदम रखें, ऊँचे उठते रहें।
> कायर मत बनो। उठो, होश संभालो।

Saturday 21 May 2016

(3.1.26) Importance of Mahashiva Ratri (Mahashivratri ka Mahatva)

Maha Shivaratri ka Mahatva / Shivaratri Vrat / Phalgun Krishna Chaturdashi and Shiva Ratri महा शिवरात्रि का महत्व 

महा शिव रात्रि व्रत का महत्व -
भगवान् शिव को प्रसन्न करने व अपनी मनोकामना पूर्ण करने का महोत्सव है , महा शिव रात्रि। इसके ठोस प्रमाण शिव पुराण  व स्कन्द  पुराण  में देखने को मिलते हैं।स्कंद पुराण का कथन है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिव जी का पूजन , जागरण व उपवास करने वाले व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता है। उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। विद्येश्वर संहिता के अनुसार महा शिव रात्रि के दिन जो प्राणी निराहार व जितेन्द्रिय रह कर उपवास रखता है, शिव लिंग के दर्शन , स्पर्श करता है वह जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर शिवमय हो जाता है। इस दिन भगवान् शिव की पूजा अर्चना करने से साधुओं को मोक्ष प्राप्ति , रोगियों  को रोगों से मुक्ति तथा सभी साधकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा करने से गृहस्थ जीवन में चल रहा मत भेद समाप्त हो जाता है, अखंड सौभाग्य की  प्राप्ति होती है और साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
 फाल्गुन कृष्णा चतुर्दशी को ही शिवरात्रि का पर्व क्यों ?
भारतीय पंचाग के अनुसार प्रतिपदा से लेकर सोलह तिथियाँ हैं । जिस तिथि का स्वामी जो देवता होता है , उसी देवता का उस तिथि में व्रत पूजन करने से उसकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान् शिव हैं। इस लिए इस तिथि में भगवान् शिव की पूजा अर्चना करना उतम माना जाता है। यदपि प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी शिव रात्रि होती है किन्तु फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के निशीथ ( रात्रि ) में " शिव  लिङ्ग तयोद्भूत: कोटि सूर्य समप्रभ:। ईशान संहिता के इस वाक्य के अनुसार ज्योतिर्लिंग का प्रादुर्भाव हुआ था, इस कारण यह महा शिव रात्रि मानी जाती है। 
 महाशिवरात्रि व्रत विधि -
महा शिव रात्रि के दिन प्रात: काल स्नान करके व्रत का संकल्प लें और भगवान् शिव की विधि विधान पूर्वक पूजा करें तथा सायं काल शिव मंदिर में जाकर , गंध , पुष्प , बिल्व पात्र , धतूरे के फूल , घृत मिश्रित गुग्गल की धूप , दीप, नैवैद्य और नीराजनादि आवश्यक सामग्री समीप रख कर रात्रि के प्रथम प्रहर में 'पहली', द्वितीय प्रहर में 'दूसरी', तृतीय प्रहर में 'तीसरी' और चतुर्थ प्रहार में 'चौथी' पूजा करें। चारों पूजा पञ्च- पोचार या षोडशोपचार , जिस विधि से बन सके समान रूप से करें और साथ में रूद्र पाठ आदि भी करें। इस प्रकार करने से पाठ , पूजा , जागरण व उपवास सभी संपन्न हो सकते हैं। शिव रात्रि के व्रत में कठिनाई तो इतनी है कि वेद पाठी विद्वान् ही यथा विधि संपन्न कर सकते हैं और सरलता इतनी है कि पढ़ा हुआ अथवा अनपढ़ , धनी  या निर्धन सभी अपनी - अपनी सुविधा व सामर्थ्य के अनुसार भारी समारोह के साथ  या थोड़े से गाजर , बेर , मूली आदि सर्व सुलभ फल फूल से भी पूजन किया जा सकता है और दयालु भगवान् छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी सभी पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं।