Monday 1 May 2017

(8.1.25) Janaki Navami / Sita Navami

Sita Navami / Janaki Navami / सीता नवमी / जानकी नवमी 

When is Janaki Navami or Sita Navami जानकी नवमी या सीता नवमी कब है 
वैसाख शुक्ल नवमी को सीता  नवमी या जानकी नवमी कहा जाता है।  इस दिन भगवती जानकी का प्रादुर्भाव हुआ था। 
Important things about Seeta Navami or Janaki Navami सीता नवमी या जानकी नवमी के बारे में महत्वपूर्ण बातें 
- जानकी नवमी जिसे सीता नवमी के नाम से भी जाना जाता है, को देवी सीता के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।  सीता को जानकी भी कहा जाता है।
- सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। 
- देवी सीता का जीवन महिलाओं के लिए आदर्श और अनुकरणीय माना जाता है। 
- इसलिए विवाहित महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं तथा देवी सीता से आशीर्वाद मांगती हैं। 
- पुरुष और महिलाएं रामायण का पाठ करते हैं। 
- उत्तर भारत के कुछ भागों में और विशेष रूप से राजस्थान में जानकी नवमी को विवाह के अबूझ मुहूर्त के रूप में माना जाता है। अत: विवाह का उपयुक्त मुहूर्त नहीं हो तो वैसाख शुक्ल नवमी को  विवाह संस्कार सम्पन्न किया जाता है।  
Related Posts - 
(8) Festivals / Vrat / Jayantis