Saturday 6 May 2017

(8.1.27) Buddha Poornima / Peepal Purnima / Buddh Jayanti

Peepal Purnima / Buddha Jayanti /Buddha Poornima पीपल पूर्णिमा / बुद्ध पूर्णिमा / बुद्ध जयंती 

When is Buddha Poornima / When is Peepal Purnima पीपल पूर्णिमा कब है / बुद्ध  पूर्णिमा कब है 
वैसाख शुक्ल पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती कहा जाता है। 
Important things about Buddha Purnima /बुद्ध पूर्णिमा के बारे में मुख्य बातें :- 
(१) बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती को प्रति वर्ष  वैसाख शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है।
(२) इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।  इसी तिथि को बोध  गया में भगवान बुद्ध को दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यही तिथि उनका निर्वाण दिवस भी है। इसलिये बुद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन को बहुत पवित्र मानते हैं। वे विहारों में पूजा करते हैं और भिक्षुओं को दान देते हैं।   
(३ ) हिन्दू वैसाखी पूर्णिमा को पवित्र तिथि के रूप में मानते हैं।लोग इस दिन व्रत रखते हैं। यदि इस दिन एक समय भोजन करके सत्यनारायण का व्रत करे तो सब प्रकार के सुख ,सम्पदा और श्रेय की प्राप्ति होती है। 
(४ ) इस दिन किये गये दान का विशेष महत्त्व है।
(५ ) बुद्ध पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। उत्तर भारत के कुछ भागों में और विशेष रूप से  राजस्थान में इसे विवाह का अबूझ मुहूर्त माना जाता है। यदि उपयुक्त मुहूर्त नहीं मिले तो इस तिथि को विवाह आयोजित किया जाता है।
Related Posts - 
(8) List of festivals, Vrat etc.