Wednesday 30 March 2016

(1.1.15) Yaksh Ke Prashna aur Yudhishtir ke Uttar (in Hindi )

Yaksh Prashna यक्ष के प्रश्न और युधिष्ठिर के उत्तर 

पांडवों के वनवास की अवधि पूरी होने वाली थी।  एक दिन पांचों भाई ( युधिष्ठिर , अर्जुन, भीम, नकुल और सहदेव ) एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।  उन्हें प्यास लगी। युधिष्ठिर ने  एक-एक करके सभी भाइयों को पास के जलाशय से पीने का पानी लाने हेतु भेजा।  लेकिन उनमें से कोई भी लौट कर नहीं आया।  युधिष्ठिर स्वयं सरोवर तक गये. उन्होंने वहां अपने भाइयों को मरे हुए देखा। तीव्र प्यास के कारण वे पानी पीने के लिए तालाब में उतरे. तभी उन्हें किसी की चेतावनी से भरी हुई वाणी  सुनाई दी - " यह सरोवर मेरा है।  मेरे प्रश्नों के उत्तर दिए बिना पानी मत पीओ।" युधिष्ठिर ने स्थिति को समझ लिया और प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सहमत हो गए। तब यक्ष ने निम्नांकित  प्रश्न पूछे - 


1.  "मनुष्य को खतरे से कौन बचाता  है?' 
" साहस मनुष्य को खतरे से बचाता है।"
======

2. "किस विज्ञानं के अध्ययन से व्यक्ति बुद्धिमान बनता है ?" 
"किसी विज्ञान या शास्त्र के अध्ययन से व्यक्ति बुद्धिमान  नहीं बनता है। व्यक्ति, बुद्धिमान व्यक्तियों के संसर्ग में रहकर बुद्धि प्राप्त करता हैऔर बुद्धिमान बनता है।"
=====

3. "भूमि से अधिक भार को सहन करने वाला कौन है ?"

"संतान को कोख में धरने वाली माता पृथ्वी से भी अधिक भार वहन  करती है।"
=====

4.  "आकाश से ऊँचा क्या है ?
  
"पिता।"  
====   

5.  "हवा से भी तीव्र चलने वाला कौन है ?"
"मन।"
=====

 6.  "यात्री का साथी कौन होता है ?"   
 "ज्ञान।"
=======

7. "घर में रहने पर मनुष्य का साथी कौन होता है ?"  

"उसकी पत्नी।"  
======
  
8. "मृत्यु के बाद व्यक्ति के साथ कौन जाता है ?" 
"केवल धर्म  ही मृत्यु के बाद मनुष्य के साथ जाता है।"
======

9. "प्रसन्नता क्या है ?" 

"प्रसन्नता सुआचरण का प्रतिफल है।"
=====

10. "किस के छूट जाने पर मनुष्य सर्वप्रिय बनता है ?"  

"अहं भाव से उत्पन्न गर्व के छूट जाने से मनुष्य सर्वप्रिय बनता है।"
======

11. "किस वस्तु  के खो देने से व्यक्ति प्रसन्न होता है, न कि दुखी ?"  
  
"क्रोध के खो जाने से मनुष्य प्रसन्न व सुखी होता है।"
======

12. " किस वस्तु के त्यागने से व्यक्ति धनवान बनता है ?"   

"लालच या लालसा के त्यागने से व्यक्ति धनवान बनता है।" 

====== 
13. "किसी का ब्राह्मण होना किस बात पर निर्भर करता है ? उसके जन्म पर , उसके सद आचरण पर या विद्या पर ?"  

"जन्म या विद्या के कारण ब्राह्मणत्व प्राप्त नहीं होता है। ब्राह्मणत्व तो सदआचरण ( शील स्वभाव) पर ही निर्भर करता है।"   

=====  
14. "इस संसार में सबसे बड़े आश्चर्य की बात क्या है ?" 

"प्रति दिन आँखों के सामने कितने ही प्राणियों को मृत्यु के मुँह में जाते देख कर भी बचे हुए प्राणी चाहते हैं कि वे अमर रहें ,यही महान आश्चर्य की बात है।"  
====
 
युधिष्ठिर के द्वारा दिए गए प्रश्नों से यक्ष प्रसन्न हुआ और उसने सभी भाइयों को पुनर्जीवित कर दिया।