Monday 19 December 2016

(8.1.21) Nag Panchami

Nag Pancham / Nag Panchami Ka Tyohar नाग पंचमी / नाग पंचमी - साँपों को सम्मान देने का दिन 

When is Nag Panchami celebrated ? नाग पंचमी कब है ? 
श्रावण शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी के नाम से जाना जाता है।  लोकाचार या देश-भेदवश श्रावण की कृष्ण पक्ष की पंचमी को नागपंचमी के रूप में जाना जाता है।
नाग पंचमी का महत्व - (Importance of Nag Panchami)
भारतीय ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग तिथियों के अलग -अलग  स्वामी हैं , जैसे प्रतिपदा के स्वामी अग्नि हैं , द्वितीया के ब्रह्मा, तृतीया के गौरी, चतुर्थी के गणेश और पंचम तिथि के स्वामी सर्प (नाग ) है। इसी प्रकार  अन्य तिथियों के अलग -अलग स्वामी हैं । इसके साथ ही हिन्दू मान्यता के अनुसार साँपों को सम्मान देने की परम्परा भी है।  अत : नाग पंचमी के दिन व्रत रखा जाता है।
नाग पंचमी से जुड़े रीति रिवाज - 
 नाग पंचमी  के दिन आटे  में हल्दी मिलाकर नाग की  आकृति बनाई जाती है या घर के द्वार के दोनों और नाग (सर्प) की आकृति बनाई जाती है।  फिर दही, दूर्वा, कुशा, गंध, अक्षत, पुष्प, मोदक और मालपुआ आदि से पूजा की जाती है।  फिर ब्राह्मणो को भोजन  करा कर एक भुक्त व्रत करने से घर  में सर्पों का भय नहीं रहता है।