Monday 25 May 2020

(6.2.7) Om Gan Ganpataye Namah

Ganesh Mantra Om Gan Ganpataye Namah / ॐ गं गणपतये नमः ( मनोकामना पूर्ति हेतु )

गणेश मन्त्र  "ॐ गं गणपतये नमः "
 भगवान् गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। वे उनके भक्तों को बल , बुद्धि और विवेक प्रदान करते हैं और  उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
गणेश जी का बीज मन्त्र " गं " है। गणेश जी के इस बीज मन्त्र से युक्त प्रभावशाली मन्त्र है - " ॐ गं गणपतये नमः "
गणेश मन्त्र जप के लाभ -
गणेशजी के इस  मन्त्र का निष्ठा व विश्वास के साथ जप करने से जप कर्ता को गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
भाग्योदय होता है।
प्रत्येक कार्य में अनुकूल व अपेक्षित सफलता मिलती है।
विवेक शक्ति और तार्किक योग्यता का विकास होता है।
बाधाएं और कठिनाइयाँ दूर होती हैं।
मनोकामना पूर्ण होती हैं।
बुद्धि तीव्र होती है , विवेक जागृत होता है और सद्ज्ञान प्राप्त होता है।
गणेश  मन्त्र के जप करने की विधि -
प्रातः काल स्नान आदि से निवृत्त होकर ऊन के आसन पर पूर्व या उत्तर  की तरफ मुँह करके बैठ जाएँ , गणेश जी का चित्र अपने सामने रख लें और मन ही मन गणेशजी का ध्यान करें।  प्रतिदिन  "ॐ गं गणपतये नमः " मन्त्र का सात , पाँच या तीन माला का जप करें। जप समाप्ति के बाद भावना करें कि भगवान् गणेश जी ने आप की प्रार्थना को स्वीकार कर लिया है तथा आप की कार्य सिद्धि में आप को सही मार्गदर्शन कर रहे हैं और आप की मनोकामना पूर्ण कर रहे हैं।