Wednesday, 27 August 2025

(6.6.7) अष्ट भार्या कौन थी? कृष्ण की आठ पत्नियाँ कौन थी? Eight wives of Lord Krishna /Who were थे wives of Krishna?

अष्ट भार्या कौन थी? कृष्ण की आठ पत्नियाँ कौन थी? Eight wives of Lord Krishna /Who were थे wives of Krishna?

भगवान् कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं उन्होंने प्रजा को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था। वे सबसे अधिक पूजे जाने वाले देवताओं में से एक हैं। उन्होंने प्रेम,धर्म, सुरक्षा और दैवीय उद्देश्यों जैसे विभिन्न कारणों से कई विवाह किए थे। उनकी आठ प्रमुख पत्नियां थी, जिन्हें अष्ट भार्या कहा जाता है। उनके नाम इस प्रकार हैं -रुक्मणि, जांबवती, सत्यभामा, कालिंदी, मित्रवृंदा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा।

इन आठ प्रमुख रानियों (पत्नियों) के अतिरिक्त उनके अन्य  पत्नियाँ भी थी। ये वो कन्याएं थी जिनको उन्होंने नरकासुर से बचाया था। भागवत पुराण और महाभारत में कहा गया है कि ये 16000 कन्याएं थी जबकि हरिवंश पुराण और विष्णु पुराण के अनुसार ये 16100 कन्याएं थी।

नरकासुर ने इन्हें बंदी बनाकर रखा हुआ था। नरकासुर का वध करके इन युवतियों को आजाद करा दिया। लेकिन इन सभी के सामने यह समस्या थी कि उनको कौन अपनाएगा और स्वीकार करेगा? इसलिए भगवान कृष्ण ने सभी को अपनी पत्नियों का दर्जा दिया ताकि उन्हें आश्रय और समाज में सम्मानजनक स्थान मिल सके।