Saturday, 4 April 2026

(2.4.3) सफल व्यक्तियों की आदतें Habits of Successful People

सफल व्यक्तियों की आदतें Habits of Successful People

वे प्रातः काल जल्दी उठते हैं।

वे प्रतिदिन नया पढ़ते हैं और कुछ नया सीखते हैं।

वे जिम्मेदारी लेते हैं और उसे पूरी तरह निभाते भी हैं।

वे गलती को स्वीकार करते हैं और दूसरों पर दोषारोपण नहीं करते हैं।

वे बहाने बाजी नहीं करते हैं।

वे आज के काम को कल पर नहीं टालते हैं।

वे आत्म अनुशासित होते हैं।

वे सोच समझकर किसी कार्य को शुरू करते हैं और फिर उसे बीच में नहीं छोड़ते हैं।

वे समस्या से घबराते नहीं हैं, बल्कि वे इसका कोई न कोई समाधान निकाल लेते हैं।

वे अपनी प्रशंसा और प्रोत्साहन सुनकर भी निरपेक्ष रहते हैं और हमेशा अपना संतुलन बनाए रखते हैं।

वे आलोचना को भी सकारात्मक ढंग से स्वीकार करते हैं।

वे समय का मूल्य समझते हैं, इसलिए वे इसका प्रबंधन करते हैं और इसे रचनात्मक कार्यों में लगाते हैं।