खुशी पर सुविचार Quotes on Happiness / Motivational Quotations Inspirational Quotes in Hindi
खुशी
कोई बनी बनाई चीज नहीं है। यह हमारे अच्छे कर्मों से आती है।
खुशी
मन की एक अवस्था है, जो बाहरी दुनिया से नहीं मिल सकती।
खुश
रहने का एकमात्र उपाय है अपनी इच्छाओं की कमी करना।
जीवन
में जो भी खुशी मिले, उसे पाकर खुश रहो। ये छोटी-छोटी
खुशियाँ ही एक दिन बड़ी खुशी बन जाएगी।
खुशी
पाने के लिए काम करो, तो खुशी मिले या ना मिले लेकिन खुश
होकर काम करोगे, तो खुशी अवश्य मिलेगी।
खुशी
एक रचनात्मक और सकारात्मक गुण है, जो हमारे मन के अंदर उत्पन्न होता
है और हमारी स्वस्थ अवस्था को दिखाता है।
खुशी
का अर्थ सबके लिए अलग-अलग होता है। एक बच्चा गुब्बारा ख़रीद कर खुश होता है और
दूसरा बच्चा उसे बेचकर खुश होता है।
आपके
जीवन की खुशी, आपके विचारों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
खुशी
का रहस्य ज्यादा पाने में नहीं है, बल्कि थोड़े का आनंद लेने की क्षमता
विकसित करने में है।
अच्छी
स्थिति न होने पर भी, अपनी स्थिति में अच्छा से अच्छा
देखने की क्षमता विकसित करना, खुशी पाने की कुंजी है।
यदि
आप उन चीजों की कद्र नहीं करते हैं, जो आपके पास है, तो फिर आपको कभी भी खुशी नहीं
मिलेगी।
खुशी
किसी ऐसी चीज को पाने से नहीं मिलती है जो हमारे पास नहीं है, बल्कि जो चीजें हमारे पास है, उन्हें पहचानने और उनकी सराहना करने
से मिलती है।
हर
इंसान खुश रहना चाहता है, लेकिन खुशी का अर्थ सबके लिये अलग
अलग होता है। कोई दुनियाँ की दौलत पाकर भी खुश नहीं रहता, तो कोई छोटी सी खुशी में भी आसमान
नाप लेता है।