Saturday, 29 August 2026

(2.2.12) सफलता पर सुविचार Success Quotes in Hindi /Safalata Quotes/Inspirational Quotations/Motivation

सफलता पर सुविचार Success Quotes in Hindi /Safalata Quotes/Inspirational Quotations/Motivation

सफलता पर सुविचार

1."सफलता कोई रहस्य नहीं है। वरन कुछ बुनियादी नियमों का सतत पालन करने का सुखद परिणाम है। इसके विपरीत असफलता कुछ गलतियों को लगातार दोहराने का परिणाम है।"

2."सफलता तभी मिलती है, जब छोटे - छोटे प्रयास नियमित रूप से किये जायें।"

3."रुकावटें या बाधाएं वे वस्तुएं हैं, जिन्हें आप तब देखतें हैं, जब आप अपना ध्यान लक्ष्य से हटा लेते हैं।"

4."सफलता मात्र संयोग का नाम नहीं है, यह कठिन परिश्रम और रचनात्मक दृष्टि कोण का परिणाम है।"

5."जब तक आप प्रयास को नहीं छोड़ते हैं, तब तक आप असफल नहीं होते हैं।"

6."लक्ष्य मिलने पर एक सुखद अनुभव होता है। सफलता इसी अनुभूति का नाम है।"

7."यदि लक्ष्य उत्कृष्ट एवं ऊँचा है, तो सफलता भी उतनी ही ऊँची होगी। यही सफलता की कहानी है।"

8."किसी व्यक्ति की सफलता का मूल्यांकन उसके लक्ष्य प्राप्ति से नहीं किया जाता है, बल्कि उसने सफलता प्राप्ति के प्रयास के दौरान आने वाली बाधाओं को किस प्रकार जीता है, इससे किया जाता है।"

9."सही दिशा में, सही प्रयास, सफलता की पहली सीढी है।"

10."मजबूत इन्सान हमेशा अपने उद्धेश्य की पूर्ति में लगे रहते हैं।वे बुरे समय के ख़त्म होने की प्रतीक्षा नहीं करते हैं।"

11."हर चीज आसान होने से पहले कठिन होती है।"

11 A "सफल व्यक्ति किसी कार्य की क्रियान्विति का साहस करते हैं, जबकि असफल व्यक्ति ऐसा करने में झिझकते हैं।"

12."जीवन में सफलता इस बात से नहीं नापी जाती कि दूसरों की तुलना में हम क्या कर रहे हैं? हमारी सफलता इस तथ्य पर आधारित है कि हम अपनी क्षमताओं की तुलना में क्या कुछ कर रहे हैं।"

13."व्यक्ति की सफलता का मूल्यांकन उसके द्वारा सफलता के लिए देखे गए सपनों के आकार से किया जाता है।"

14."सफलता के लिए आवश्यक है, दृढ इच्छा शक्ति। परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, हम अपने आप को कैसे सँभालते हैं और ढालते हैं, इसी से हमारी सफलता तय होती है।"

15."दो प्रकार के लोग असफल होते हैं - वे जो करते तो हैं परन्तु सोचते नहीं हैं। दूसरे वे जो सोचते तो हैं, परन्तु करते कुछ नहीं हैं।"

16."सोचने और विचारने की क्षमता का प्रयोग किये बिना जीवन जीना ठीक उसी तरह है, जैसे बिना निशाने के तीर चलाना।"

17."अपनी पुरानी विफलताओं को भूल जाईये, अभी जो कर रहे हैं, बस उसे याद रखिये।"

18."परिवर्तन एवं बदलाव प्रकृति का नियम है। हर प्रगति एक बदलाव है, परन्तु हर बदलाव एक प्रगति नहीं है। अत: परिवर्तन या बदलाव को जाँच परख कर स्वीकार करना चाहिए।"

19."सफलता और असफलता के बीच वही अंतर है जो बिलकुल सही और लगभग सही के बीच है।"

20."जीवन में बहुत सारे लोग उस समय कोशिश बंद कर देते हैं, जब वे मंजिल के नजदीक होते हैं।"

21. सफलता की कहानियाँ, बड़ी असफलता की कहानियाँ भी होती हैं।

22."आप बीते समय को तो नहीं बदल सकते, पर आप चाहें तो अभी नई शुरुआत कर सकते हैं।"

23."सफल व्यक्ति छोटे -छोटे कार्यों को भी कुशलता एवं धैर्य पूर्वक करते हैं। वे किसी महान कार्य की प्रतीक्षा में बैठे नहीं रहते हैं।"

24."प्रतिबद्धता सफलता का आवश्यक गुण है। निष्ठा और बुद्धिमता प्रतिबद्धता बनाने के दो दृढ आधार हैं।"

25."प्रयास करना कभी न छोड़े, लगे रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।"

26."हर अवसर को महत्वपूर्ण मानकर उसका उपयोग करें। सफलता का अवसर कभी भी आ सकता है।"

27."असफलता मिलने पर, सफलता का प्रयत्न नहीं करना, असफ़ल जीवन का चिन्ह है।"

28. "असफलता का उपयुक्त उपयोग, सफलता है।"

29. "सफल व्यक्ति किसी कार्य की क्रियान्विति का साहस करते हैं, जबकि असफल व्यक्ति ऐसा करने में झिझकते हैं."