Monday 7 August 2023

(6.3.8) देवी दुर्गा के बत्तीस नाम Thirty two names of Durga/ durga ke 32 naam

 देवी दुर्गा के बत्तीस नाम Thirty two names of Durga/ durga ke 32 naam

देवी दुर्गा के बत्तीस नाम

एक बार ब्रह्मा आदि देवताओं ने पुष्प आदि विविध उपचारों से महेश्वरी दुर्गा का पूजन किया. इससे प्रसन्न होकर दुर्गतिनाशिनी दुर्गा ने कहा – ‘देवताओं ! मैं तुम्हारे पूजन से संतुष्ट हूँ, तुम्हारी जो इच्छा हो, मांगों. मैं तुम्हें दुर्लभ से दुर्लभ वस्तु भी प्रदान करूंगी.’

इस पर देवताओं ने कहा, “ हे महेश्वरी, वह कौनसा उपाय है, जिससे शीघ्र प्रसन्न होकर आप संकट में पड़े हुए जीव की रक्षा करती हैं?”

देवताओं के इस प्रकार प्रार्थना करने पर दयामयी देवी दुर्गा ने कहा, “देवगण, सुनो – मेरे बत्तीस नामों की माला सब प्रकार की आपत्ति का विनाश करने वाली है. इसके समान दूसरी कोई स्तुति नहीं है. ये बत्तीस नाम इस प्रकार हैं -    

दुर्गा, दुर्गार्तिशमनी, दुर्गापद्विनिवारिणी, दुर्गमच्छेदिनी, दुर्गसाधिनी, दुर्गनाशिनी, दुर्गतोद्धारिणी, दुर्गनिहन्त्री, दुर्गमापहा, दुर्गमज्ञानदा, दुर्गदैत्यलोकदवानला, दुर्गमा, दुर्गमालोका, दुर्गमात्मस्वरूपिणी, दुर्गमार्गप्रदा, दुर्गमविद्या, दुर्गमाश्रिता, दुर्गमज्ञानसंस्थाना, दुर्गमध्यानभासिनी, दुर्गमोहा, दुर्गमगा, दुर्गमार्थस्वरूपिणी, दुर्गमासुरसंहन्त्री, दुर्गमायुधधारिणी, दुर्गमांगी, दुर्गमता, दुर्गम्या, दुर्गमेश्वरी, दुर्गभीमा, दुर्गभामा, दुर्गभा, दुर्गदारिणी.